खुद से खुद को मिलने की फुर्सत नहीं
ज़माने से मिला करते हैं हम
मुस्कुराकर रिप्लाई करते हैं सबको
ज़हन में अपने हज़ारों प्रश्न रखते हैं हम
आइये ,कभी खुद से खुद की मुलाक़ात कर लें
एक पल तो अपने भी दिल से चैन से बात कर लें
कल फिर मौका मिले न मिले
आज ही इन प्रश्नों से नज़रें दो चार कर लें
आओ ना ! बैठें, झाँक लें भीतर
कुछ अपने गम और खुशियों का भी हिसाब कर लें
दुनिया की भीड़ हर पल चारों ओर से घेरे है
कुछ समय तो आत्म-चिंतन भी कर लें ......पूनम (N)