मेरी मित्र सूची - क्या आप सूची में है ?

Friday, July 22, 2016

नयी चेतना लायें-शिक्षक दिवस मनाये



आओ इस शिक्षक दिवस कुछ नया कर जायें
कुछ नया सोचे कुछ नयी नीति अपनाये |
डा राधा कृष्णन के जन्म दिवस को यूँही 
हल्के में सिर्फ नाच-गाकर ही न बिताएं |
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||

अफसर-शाही, सरकारी बाबू सब इसने दिए 
पर क्या सही दिशा निर्माण हम कर पाए ?
अंग्रेजो ने तो स्वार्थ सार्थक किये थे अपने 
पर क्या अपनों ने अपने सही कर्म निभाए ?
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||

पाणिनि ने कभी दिया था व्याकरण 
चरक की विधा चरक-संहिता कहलाये|
चाणक्य बने थे कूटनीति के ज्ञाता 
शिक्षा आज क्यों विद्यार्थी कोजी-हजूरबनाए?
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||

कभी सशक्त रही थी अपनी शिक्षा प्रणाली 
पर फिर भी आज क्यों शिक्षा पिछड़ी जाए?
शिक्षक दिवस पर क्यों न फिर से सोचे 
गुरु-शिष्य परम्परा अपना, फिर क्रांति लाये |
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||

आओ शपथ ले आज हम सब मिल कर 
बस पाठ्यक्रम की पूर्ति न एक ध्येय बनाए |
तर्क-वितर्क जो कभी आधार था शिक्षा तंत्र का 
उसे फिर से अपना कर, आत्मविश्वास जगाए |
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||

एक ही ढर्रे पर चला-चला के दिमाग को 
क्यों हम अपनी सृजन क्षमता घटाए |
उन्मुक्त सोच और बढ़ा निर्णय क्षमता को 
आओ फिर से एक समृद्ध भारत बनाए |
आओ इस शिक्षक दिवस ……………||........पूनम माटिया 


कर्म-प्रधान